इनरव्हील क्लब ने किया पर्यावरण जागरूकता रैली का आयोजन
देवघर: आज दिनांक 30 जुलाई 2025 को संत मेरी स्कूल में इनर व्हील क्लब के सहयोग से एक प्रेरणादायक पर्यावरण जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य आम जन में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति चेतना फैलाना था।

रैली में स्कूल की लगभग सभी छात्राओं ने भाग लिया, जिन्होंने हाथों में पोस्टर और जागरूकता से भरे संदेशों के साथ नारे लगाए-
“प्रकृति है अनमोल, इसका रखना होगा ख्याल”
“हरियाली ही जीवन है!”
“प्लास्टिक हटाओ धरती बचाओ “
वाले पोस्टर एवं तख्तियों पर पर्यावरण संदेश लेकर नारे लगाए।

रैली के साथ-साथ विद्यालय परिसर में एक पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने पर्यावरण से संबंधित विभिन्न विषयों पर सुंदर और जागरूकता फैलाने वाले पोस्टर प्रस्तुत किए। इन रचनात्मक कृतियों के माध्यम से बच्चों ने पर्यावरण बचाने के महत्व को दर्शाया।
इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा एवं क्लब की सदस्यों ने बच्चों की रचनात्मकता की सराहना की और उन्हें पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को अध्यक्ष द्वारा पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर क्लब की अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा एवं रश्मि रंजन झा द्वारा पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर क्लब सचिव कंचन मूर्ति साह ने सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।
भविष्य में भी इनर व्हील क्लब ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज को जागरूक करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अभियान के संचालन के लिए कल्ब अध्यक्ष ने विद्यालय की प्राचार्य कृष्टिना, शिक्षक एल्विस, रीना आदि को धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम में क्लब की सदस्य नमिता भगत सहित अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा, सचिव कंचन मूर्ति साह, रश्मि रंजन झा आदि शामिल हुईं।

