बाबा मंदिर के दानपात्र से निकले लाखों रूपये, पंडा धर्मराक्षिणी सभा के उपाध्यक्ष ने की मांग
देवघर: उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा जानकारी दी गई कि आज दिनांक 31.07.2025 को बाबा मंदिर प्रांगण स्थित 18 दानपात्र को मंदिर प्रशासन की देखरेख में खोला गया। साथ ही गिनती के पश्चात दानपात्र से कुल आय 18,92,047 रुपए के अतिरिक्त नेपाली नगद – 6900, अमेरिकन डॉलर – 1 दान स्वरूप प्राप्त हुआ।
इस कोष पर चर्चा करते हुए पंडा धर्म रक्षिणी सभा के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ मंदिर के कोष को श्रद्धालुओं के हित में खर्च करना चाहिये। इस कोष में सिर्फ और सिर्फ श्रद्धालुओं के दान के ही पैसे मात्र हैं। इसमें किसी भी प्रकार का कोई ना तो सरकारी अनुदान प्राप्त है, ना ही किसी विधायक, सांसद, मंत्री द्वारा कुछ सहयोग दिया गया है, ना ही राज्य सरकार, ना ही केंद्र सरकार का कोई फंड दिया हुआ रहता है ।

श्रद्धालुओं से प्राप्त धन से बने विशाल धन राशि वाले कोष को हमेशा श्रद्धालुओं और श्रद्धालुओं की सेवा के लिए तत्पर रहने वाली देवघर की जनता विशेष कर यहां के तीर्थ पुरोहितगण के आपातकाल समय में, गंभीर बीमारी में, मृत्यु में ,पढ़ाई में, कन्यादान में खर्च कर इस राशि का सदुपयोग करना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि अभी अभी पिछले मंगलवार को जो अति दुखदाई दिल को झंझोड़कर रख देने वाली बस दुर्घटना हुई। इसमें श्रद्धालुओं पर खर्च करने का अच्छा परंतु दुखद अवसर है। बस दुर्घटना में घायल और मृतक कांवरियों को सहयोग के रूप में जो धन राशि बाबा बैद्यनाथ मंदिर कोष से दी गई यह एक अच्छी पहल देवघर जिला के उपायुक्त सह बाबा बैद्यनाथ मंदिर प्रशासक नमन प्रियेश लकड़ा जी द्वारा किया गया । उपयुक्त सह प्रशासक महोदय का यह कदम सराहनीय ही नहीं वरन आने वाले दोनों के लिए अनुकरणीय भी है।
ज्ञात हो कि पंडा धर्म रक्षिणी सभा के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े ने सोशल साइट पर इसे पोस्ट करते हुए देवघर प्रशासन के साथ झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी टैग किया है।

