3 दिवसीय स्व वर्धन खवाड़े मेमोरियल चेस टूर्नामेंट का हुआ उद्घघाटन
देवघर: आज दिनांक 01.08.25 को तीन दिवसीय स्वर्गीय वर्धन खवाड़े मेमोरियल जिला स्तरीय चेस टूर्नामेंट का उद्घघाटन किया गया।
उद्घाटन के मौके पर सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा स्व वर्धन खवाड़े के चित्र पर पुष्पांजलि किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि डॉ सुनील खवाड़े ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्व वर्धन खवाड़े पहले पहल समाजसेवी थे, उसके बाद मुखिया और प्रमुख बने। उन्होंने आजीवन चप्पल नहीं पहना लेकिन जीवन में डिसिप्लिन के महत्त्व को पहचाना और इसे अपने जीवन में आत्मसात किया। मैंने भी उनके पुत्र होने के नाते उनकी नीतियों को आत्मसात किया। इसलिए आज चैंपियनशिप में भाग लेने आए बाल खिलाड़ियों को सलाह दूंगा कि आप भी अपने जीवन में डिसिप्लिन के महत्व को पहचाने।

आगे उन्होंने इस दुर्नामेंट में सहयोग करने के लिए आशीष झा, नवीन शर्मा, चन्दन खवाड़े (स्पर्श वाटिका के संचालक), बादल, बबलू, चाँदमनी, किशोर, संतोष, विश्वनाथ मंडल सहित सभी को धन्यवाद दिया।

ज्ञात हो कि 1 से 3 अगस्त तक देवघर के महेशमारा स्थित स्पर्श वाटिका में स्व वर्धन खवाड़े मेमोरियल जिला स्तरीय चेस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता को तीन वर्गों में विभाजित किया गया है- अंडर-14, अंडर-11 और सीनियर वर्ग। इसमें लगभग 300 पुरुष और महिला भाग लेंगे। प्रतियोगिता को सुचारू रूप से चलाने के लिए अंतराष्ट्रीय ऑर्बिटर अभिनव मिंज सहित कुमार सौरव (राष्ट्रीय स्तर के ऑर्बिटर) सहित जिला के 6 ऑर्बिटर रहेंगे। इसके साथ ही सभी खिलाड़ी के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है।

