देवघर (शहर परिक्रमा)

श्रावणी मेला के 21वें दिन आज इतने श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

देवघर: राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के 21वें दिन आज श्रद्धालुओं की कतार बीएड कॉलेज तक पहुँची, जिसके पश्चात अहले सुबह 04:15 बजे से जलार्पण शुरू हुआ। आज जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 1,78,439 है। इसमें बाह्य अर्घा के माध्यम से 52,856 आंतरिक अर्घा से 1,16,375 एवं शीघ्र दर्शनम के माध्यम से 9208 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया।