SBI ने रिखियापीठ में CSR के तहत दिया जनरेटर व टोटो
आज दिनांक 02.08.25 को भारतीय स्टेट बैंक, पटना सर्कल के मुख्य महाप्रबंधक अनुराग जोशी ने रिखियापीठ का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वामी शंकरानंद, स्वामी सूर्यप्रकाश और स्वामी सेवाधारा से भेंट की और उनके द्वारा की जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली।

SBI के अधिकारीयों ने बताया कि सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत एसबीआई की ओर से शिवानंद आश्रम( रिखियापीठ) को एक जनरेटर सेट एवं दो टोटो दान स्वरूप भेंट किए गए, जिससे वहाँ के सेवा कार्यों में सहयोग मिलेगा। यह योगदान न केवल बैंक के सामाजिक दायित्व को दर्शाता है, बल्कि समाज सेवा में सहयोग की भावना को भी मजबूत करता है।
स्वामियों ने एसबीआई के इस योगदान के लिए आभार प्रकट किया और कहा कि यह सहयोग रिखियापीठ के विभिन्न सेवा प्रकल्पों को सुचारु रूप से संचालित रखने में सहायक सिद्ध होगा।

