देवघर (शहर परिक्रमा)

केसरवानी समाज ने मंदिर के नीर से संचित पौधा वितरण हेतु रोटरी क्लब को दिया धन्यवाद

देवघर: आज केसरवानी समाज द्वारा शिवलोक परिसर पहुंचकर रोटरी क्लब द्वारा बाबा बैद्यनाथ मंदिर के नीर से संचित पौधा वितरण हेतु क्लब के अध्यक्ष पियूष जायसवाल को धन्यवाद दिया गया। ज्ञात हो कि रोटरी क्लब ऑफ़ देवघर के अध्यक्ष पियूष जायसवाल ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर के नीर से संचित 250000 पौधा वितरण का लक्ष्य रखा है जो सावन के शुरुआत से निरंतर जारी है। इस दौरान पियूष जायसवाल ने केसरवानी समाज को इस नेक कार्य में सहयोग के लिए आमंत्रित किया।

     मौके पर मुख्य रूप से केसरवानी समाज के अध्यक्ष दीपक कुमार केसरी, महिला सभा की राष्ट्रीय मंत्री श्वेता केशरी, कोषाध्यक्ष विक्रम केशरी, तरुण सभा के अध्यक्ष सोनू केशरी, उपाध्यक्ष राहुल केशरी, महिला सभा से अंशु केशरी, नेहा, विवेक केशरी, ज्योति केशरी, सुनीता केशरी, नेहा, संदीप केशरी, आशा केशरी, पूजा केशरी इत्यादि उपस्थित थे।