देवघर (शहर परिक्रमा)

स्व. वर्धन खवाड़े मेमोरियल जिला स्तरीय चेस टूर्नामेंट के दूसरे दिन 6 राउंड का हुआ खेल, अंतिम राउंड का खेल होगा कल

देवघर: 3 दिवसीय स्व. वर्धन खवाड़े मेमोरियल जिला स्तरीय चेस टूर्नामेंट के दूसरे दिन 6 राउंड का खेल हुआ। अंतिम राउंड का खेल कल 3 अगस्त को खेला जाएगा।
इससे पहले दूसरे दिन के खेल का शुरुआत देवघर ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सह आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े ने शतरंज बोर्ड पे चाल चल कर आज के खेल का आरंभ किया।

बताते चले कि चेस में सभी खिलाड़ी को 7 राउंड खेलना होता है। 6 राउंड की समाप्ति पे अंडर 11 में मयंक राज अभी तक पहले स्थान पे बने हुए है, दूसरे स्थान पर आरुष कुमार, तीसरे स्थान पर केशव गुप्ता 6 5 और 5 पॉइंट के साथ टॉप पे बने हुए हैं। जबकि अंडर 14 में देवांश प्रियदर्शी, 6 प्वाइंट के साथ पहले स्थान पर,  5 पॉइंट के साथ शाश्वत वत्स दूसरे स्थान पर जबकि 5 पॉइंट के साथ दिव्यांशु दिव्य टॉप पर बने हुए हैं।
  मौके पर अंतराष्ट्रीय ऑर्बिटर विशाल मिंज, राष्ट्रीय ऑर्बिटर सौरभ सिंह सहित जिले के ऑर्बिटर शंकर लाल, हेमंत गुप्ता, धीकांत भूषण, रौनक सिंहा, वरुण शर्मा, विशाल भारद्वाज सहित शैलेश राय चेस हॉल मैनेजर सहित चेस संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े, सचिव आशीष झा, कॉर्डिनेटर नवीन शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष रामेश्वर चक्रवर्ती, कोषाध्यक्ष प्रणव शंकर, उपाध्यक्ष सुरेश शाह,आशुतोष सिंह, अनंत कुमार कुंजिलवार सहित कार्यकारिणी सदस्यों में अंग्रेज दास,  पवन शाह, अमृतांशु शर्मा, कृष्ण कुमार, मनोज पांडे, दीपक दुबे, प्रकाश भारद्वाज  इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में लगे हुए हैं।