स्वदेशी जागरण मंच के सेवा शिविर में विभाग प्रचारक विजेंद्र कुमार ने श्रद्धालुओं की सेवा की
देवघर: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के पावन अवसर पर स्थानीय जलसार चिल्ड्रेन पार्क के निकट शिविर लगाकर स्वदेशी जागरण मंच पूरे श्रद्धा के साथ देवतुल्य कॉवरिया भक्तों के सेवा मे निष्ठा से लगी हुई है और श्रद्धालुओं की सेवा कर रही है।

शिविर में सक्रिय रूप से सेवा करने ‘वालों में राजीव झा, मनोज सिंह, संजय सिंह, प्रभाष गुप्ता, अमर सिन्हा, बाबू सोना श्रृंगारी, जीवेश सिंह आशा कुमारी, माया केसरी, लक्षमी देवी चन्द्रवंशी, मिथिलेश बाजपेयी, गौरी शंकर शर्मा, पंकज सिंह भदौरिया, अभय सिंह, ममता कुमारी इत्यादि पूरे श्रद्धा से लगे हुए है, और भक्तों की सेवा कर रहे है। आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक विजेंद्र कुमार ने भी बोल बम भक्तों की श्रद्धा से सेवा की।


