देवघर (शहर परिक्रमा)

तीन दिवसीय स्व वर्धन खवाड़े मेमोरियल चेस टूर्नामेंट का हुआ समापन, विजेताओं को मिला प्रमाण पत्र, मोमेंटो और नगद इनाम

देवघर: आज दिनांक 03.08.25 को तीन दिवसीय स्व वर्धन खवाड़े मेमोरियल चेस टूर्नामेंट का समापन के बाद पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान अंडर- 11, अंडर- 14 और सीनियर वर्ग के प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ विजेताओं को प्रमाण पत्र, मोमेंटो और नगद पुरस्कार दिया गया वहीं टॉप 10 में रहे अन्य प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अन्य कई विशेष पुरस्कार भी वितरित किये गए।

ये रहे विजेता-

अंडर- 11
7 प्वाइंट के साथ मयंक राज पहला स्थान जबकि 6 प्वाइंट के साथ आरुष कुमार दूसरा, रौनक तीसरा, देवांश कुमार ने चौथा स्थान प्राप्त किया।
    इसके अलावा केशव कुमार, अरमन राज, चाणक्य कौशिक, अतुल्य अंजन, आरव अग्रवाल, प्रगणय कुमार टॉप दस में रहे।

अंडर- 14
  शाश्वत वत्स को पहला दिव्यांशु दिव्या को दूसरा आदित्य यादव को तीसरा जबकि देवांश प्रियदर्शी को चौथा स्थान मिला।(सभी को 6 प्वाइंट मिले)।
   इसके अलावा सक्षम राज, जोया आशिफ, नमन मित्तल, खुश कुमार सिंह, अनमोल अपूर्व, आदित्य कुमार तिवारी टॉप दस में रहे।

ओपन केटेगरी
   अर्पित आनंद को साढ़े 6 प्वाइंट के साथ पहला। जबकि 6 प्वाइंट के साथ शाश्वत पार्थ, वैभव साह, अजित कुमार साव क्रमशः दूसरा तीसरा और चौथे स्थान पर रहे।

इसके साथ ही चेस संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े द्वारा खेल के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए बादल सिंह, बबलू बलियासे, कुमार विश्वास, किशोर यादव, सुशील महथा, विश्वनाथ मंडल, संतोष नंदी को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
     मौके पर चेस संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े ने कहा कि खेल और खिलाडियों के साथ मैं हमेशा से था और रहूँगा। साथ ही उन्होंने दोहराया कि फिर से दोहराया कि जब तक मेरे सांस में सांस है मैं खिलाड़ी को चैन की सांस लेने नहीं दूंगा और पूरे साल खेल का आयोजन कराता रहूंगा। वहीं सचिव आशीष झा ने संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन और लक्ष्य के बिना सफलता मिलना संभव नहीं है।
   इस दौरान उपरोक्त के अलावा चेस संघ के कॉर्डिनेटर नवीन शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष रामेश्वर चक्रवर्ती, कोषाध्यक्ष प्रणव शंकर, उपाध्यक्ष सुरेश शाह, हेमंत चंद्र दत्ता, शैलेश राय, शंकर लाल झा, संयुक्त सचिव धीकांत भूषण, आशुतोष सिंह, अनंत कुमार कुंजिलवार, सौरभ सिंह सहित कार्यकारिणी सदस्यों में अंग्रेज दास, रौनक कुमार सिंह, पवन शाह, सुरेश नाथ नरोने, अमृतांशु शर्मा, वरुण कुमार शर्मा, कृष्ण कुमार, मनोज पांडे, दीपक दुबे, प्रकाश भारद्वाज, शुचिव्रता पाणिग्रही, रीता सिंह आदि मौजूद थे।

One thought on “तीन दिवसीय स्व वर्धन खवाड़े मेमोरियल चेस टूर्नामेंट का हुआ समापन, विजेताओं को मिला प्रमाण पत्र, मोमेंटो और नगद इनाम

  • SUBHASH GUPTA

    बोला गया था कि टॉप टेन में प्रत्येक को पुरस्कार और मोमेंटो मिलेगी। लड़कियों के टॉप टेन में रहने वाली लड़कियों को कोई सर्टिफिकेट भी नहीं मिला क्यों ?

Comments are closed.