देवघर: राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के 24वें दिन आज श्रद्धालुओं की कतार बीएड कॉलेज तक पहुँची, जिसके पश्चात अहले सुबह 04:22 बजे से जलार्पण शुरू हुआ। आज जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 1,93,945 है। जिसमें बाह्य अर्घा के माध्यम से 66,587 आंतरिक अर्घा से 1,27,358 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया।