देवघर (शहर परिक्रमा)

मारवाड़ी युवा मंच द्वारा श्रावणी मेला के 24वें दिन भी सेवा जारी

देवघर: मारवाड़ी युवा मंच देवघर शाखा पिछले 34 वर्ष से खिजुरिया स्थित बोल बम रूट लाइन में सेवा देते आ रही है, इसी कडी को आगे बढाते हुए इस वर्ष भी 35वें साल श्रद्धालुओं को एक ही छत के नीचे सारी सुविधा निशुल्क दी जा रही है यह शिविर प्रत्येक वर्ष सावन माह तक चलता है।

मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष रोहित सुल्तानिया ने बताया की इस शिविर में सभी कावड़ियों के लिए विश्राम व्यवस्था, बम के मनोरंजन के लिए भजनों की अमृत वर्षा, प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था, पैरों की सिकाई के लिए गर्म पानी की व्यवस्था, नींबू पानी, नींबू चाय, रात्रि भोजन की निशुल्क व्यवस्था, मालिश की व्यवस्थ, ऑक्सीजन सेवा इत्यादि दी जा रही है। सेवा शिविर को सफलतापूर्व संचलित करने के लिए अध्यक्ष रोहित सुल्तानिया, सचिव अमरदीप शर्मा, उपाध्‍यक्ष अभिषेक सिंघानिया, अमित छावछरिया, विवेक अग्रवाल, कोषाध्‍यक्ष पंकज भालोटिया, कार्यक्रम संयोजक अनुज धानुका, केशव चोखानी, ऋषभ केडिया, हर्ष जगनानी, निहित टमकोरिया, पंकज सुल्तानिया, आलोक अग्रवाल, हरीश तोलासरिया, राजेश जैन, प्रमोद बाजला, कमल हमीरबासिया, सुरेंद्र सिंहनिया, आनंद मोदी, प्रकाश लाठ, संजय चौधरी, संतोष सेलोदिया, अंकित सिंघल, अर्पित मोदी, आशीष सर्राफ, सर्वेश मोदी, विवेक टिबरेवाल, सत्यम बाजला, मनोज नेवर, साकेत छावछरिया, मुकेश अग्रवाल, अंशू बंका, अभिषेक अग्रवाल इत्यादि लगे हुए हैं।