4थे सोमवारी तक बरनवाल समाज निःशुल्क सेवा शिविर में हो रही कांवरियों की सेवा, आगे भी जारी
देवघर: बरनवाल समाज द्वारा चलाए जा रहे बरनवाल समाज निःशुल्क सेवा शिविर, खिजुरिया पथ में आज चौथी सोमवारी तक चार लाख से भी अधिक कांवरियों की सेवा की जा चूकी है। इस दौरान कांवरियों के बीच नींबू, शरबत, नींबू चाय एवं फल का वितरण किया जा है, आगे भी यह सेवा अनवरत जारी है।

मौके पर शिविर के संयोजक पंकज बरनबाल ने बताया कि बरनवाल समाज द्वारा चलाए जा रहे निःशुल्क शिविर में अभी तक चार लाख से ज्यादा कांवरियों को सेवा दी जा चुकी है। जबकि यह शिविर आगे भी सावन के अंत तक जारी रहेगा।
उन्होंने आगे बताया कि सावन मेला में कांवरियों की भीड़ देखते हुए अगले सावन मेला के लिए और कई व्यवस्थाओं के लिए समाज में सहमति बनाई गई है, ताकि समाज की ओर से कांवरिया श्रद्धालुओं को और अधिक सेवा दी जा सके।
आज शिविर के संचालन में संयोजक पंकज बरनवाल, अजय कुमार, विनय बरनवाल, सोनू बरनवाल, सुधांशु बरनवाल, राजेश बरनवाल, अरविंद कुमार, बिंदु बरनवाल, विश्वनाथ बरनवाल, राजेश बरनवाल, अशीष बरनवाल इत्यादि सैकड़ो बरनवाल परिवार उपस्थित थे।

