डीएवी भंडारकोला ने चौथे सोमवार को कांवरियों की सेवा की
देवघर: स्थानीय खिजुरिया तोरण द्वार के समीप गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला के शिक्षक शिक्षिकाओं और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने हरेक वर्ष की तरह इस वर्ष भी कांवर यात्रा करने वाले कांवरियों की सेवा की। विद्यालय परिवार ने ताजे फल, फ्रूटी , मिनरल वाटर और लस्सी का वितरण किया। दर्द का स्प्रे लगाकर भी थके कांवरियों के दर्द को कम करने का प्रयास किया गया। लगभग 150 की संख्या में लोग सेवा कार्य में लगातार लगे रहे।

डीएवी भंडारकोला के प्राचार्य बलराम कुमार झा ने इस अवसर पर कहा कि डीएवी वैदिक धर्म की परिकल्पना पर चलता है और इसमें मानव सेवा का अपना विशेष स्थान है।यह निस्वार्थ भाव से दूसरों की सहायता करने की प्रेरणा देती है। दूसरों के दुख-दर्द को समझकर उनकी मदद करना सच्ची मानवता का प्रतीक है। सेवा कार्य करने से एक ओर दूसरों को लाभ पहुँचता है, तो दूसरी ओर हमें आत्मिक संतोष और खुशी भी प्राप्त होती है। देवतुल्य श्रद्धालुओं की सेवा करना ईश्वर की सच्ची पूजा है। इस अवसर पर रेड रोज स्कूल के प्राचार्य अनिल कुमार पांडे भी मौजूद थे।


