देवघर (शहर परिक्रमा)

केसरवानी समाज ने कतारबद्ध कांवरियों के बीच फलाहार इत्यादि का किया निःशुल्क वितरण

देवघर: केसरवानी समाज ने कतारबद्ध कांवरियों के बीच फलाहार, साबूदाना खीर, पानी, चाय इत्यादि का वितरण किया। जानकारी हो कि केसरवानी समाज पवित्र श्रावण माह में लगातार कांवरिया श्रद्धालुओं की की सेवा कर रही है।

  इस सेवा कार्य में केसरवानी समाज के अध्यक्ष दीपक केशरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण केशरी, रूपा केशरी, कोषाध्यक्ष विक्रम केशरी, संचालक लोक नाथ केशरी,  मीडिया प्रभारी नित्यानंद केशरी, संगठन मंत्री राजू केशरी, मनोज केशरी, मुकेश केशरी, प्रमोद केशरी इत्यादि लगे हुए हैं।