देवघर (शहर परिक्रमा)

ब्रह्माकुमारीज ने मनाया मीडिया प्रतिनिधियों के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार


देवघर: ब्रह्माकुमारीज के स्थानीय सेवा केंद्र आनंद भवन में आज बुधवार को मीडिया बंधुओं के साथ रक्षाबंधन मनाया गया। केन्द्र संचालिका रीता दीदी ने रक्षाबन्धन का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए कहा कि हालांकि कोई भी बंधन दुखदाई होता है लेकिन यह ऐसा बंधन है जहाँ भाई स्वयं हाथ बढ़ाते है और बहन राखी बांधती है। पहले ब्राह्मण लोग जाकर राखी बाँधते थे। वास्तव में यह अभी की बात है। हम परम पिता परमात्मा से प्रतिज्ञा करते हैं कि हम कभी विकार में नहीं जाएंगे और पवित्र बन कर आने वाले सतयुगी विश्व का मालिक बनेंगे।

पौलिमी बहन ने आज के समय में मीडिया के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि आज के समय में मीडिया का स्थान अति महत्वपूर्ण है। इसलिये उनकी जिम्मेवारी भी अधिक बढ़ जाती है। इसके पश्चात् रीता दीदी द्वारा मीडिया बंधुओं को आत्मस्मृति का तिलक लगाया गया एवं पवित्रता के प्रतीक स्वरूप राखी बांधी गई एवं मुख मीठा कराया गया। फिर मीडिया बंधुओं को परमात्मा की स्मृतिस्वरूप उपहार दिये गये।
आगामी 4 दिनों तक रक्षाबंधन का कार्यक्रम ब्रह्माकुमारीज द्वारा मनाया जाएगा।
कार्यक्रम संचालन सत्नारायण भाई ने किया। इसके अलावा सुनील भाई, श्रवण भाई, बिरजू भाई, मनीष भाई, मेघा बहन, पूनम बहन, सीमा बहन एवं अन्य उपस्थित रहे।