देवघर (शहर परिक्रमा)

झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि

देवघर: आज होटल बैजनाथ बिहार में झारखंड मुक्ति मोर्चा देवघर जिला द्वारा झारखंड आंदोलनकारी, झारखंड के दिशोम गुरु झारखंड राज्य अलग करने वाले महानायक बीर शिबू सोरेन जी को भावभीनी श्रद्धांजलि कार्यकर्ताओं के द्वारा दी गई।

गुरु जी की यादों को याद करते हुए जिला अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि आज हमारा जीवन गुरु जी की देन है। आज हम स्वतंत्र रूप से बोल सकते हैं, कार्य कर सकते हैं, जनता की भलाई कर सकते हैं, यह आदरणीय गुरु जी का ही देन है।
गुरु जी के साथी रहे मोहम्मद नौशाद जी ने कहा कि गुरु जी का जीवन शुरू से ही संघर्ष में रहा। यह उनके संघर्ष का ही परिणाम है कि आज हम लोग झारखंड राज्य लेकर झारखंडी बने हैं।
पूर्व प्रवक्ता सुरेश शाह ने कहा कि हम गुरु जी के आदेश से आंदोलन करते थे। उनका हर आदेश का पालन हम कार्यकर्ता करते थे। मुझे 93 में आंदोलन के क्रम में जेल भी जाना पड़ा था। जब तक मेरी सांस रहेगी गुरु जी के पद चिन्ह पर चलता रहूंगा।
इसके पूर्व बारी बारी से सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा उनके तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। अश्रु पूर्ण भाव से सभी ने उनके तस्वीर पर पुष्प चढ़कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष संजय शर्मा, मो. नौसाद, सुरेश साह, दिलावर हसन, केंद्रीय समिति सदस्य नंदकिशोर दास, दिनेश्वर किस्कू, तेज नारायण वर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल चंद्रवंशी, महानगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी, विपिन यादव, गोपाल दास, नितिन रावत, सिकन्दर राउत, बिरु प्रधान, लड्डू नरौने, बुद्धिजिवि मोर्चा अध्यक्ष अजय यादव, मनोज दास, श्री सिंह, अजय नारायण मिश्रा, सरोज सिंह, तेज नारायण वर्मा, सुरज झा, महिला अध्यक्ष नीलम देवी, मंजु देवी, संजु मुर्मू, प्रियंका मरांडी, रजनी सिंहा, रौनक संडिल्य, धनु राउत, लखेसर मुर्मू सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।