डीएवी, भंडारकोला के तीन छात्र सीबीएससी नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेंगे
देवघर: भंडारकोला स्थित गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र एवं छात्राओं ने एक बार पुनः विद्यालय का नाम रोशन किया है। जौनपुर में आयोजित सीबीएसई द्वारा आयोजित जोनल प्रतियोगिता के ताइक्वांडो प्रतिस्पर्धा में डीएवी के तीन विद्यार्थी विजयी होकर नेशनल स्तर पर अपना दम खम दिखाएंगे। इस प्रतियोगिता में विद्यालय की सौम्य भारद्वाज, प्रिया कुमारी और आवेद्य सिन्हा भाग लेंगे ।

यह प्रतियोगिता इटावा में आयोजित होगी। विद्यालय के प्राचार्य बलराम कुमार झा ने बच्चों की इस जीत पर खुशी जाहिर की और कहा कि मैं आशा करता हूं कि ये बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर भी पदक जीत कर आयेंगे।

