देवघर (शहर परिक्रमा)

प्रशिक्षु डीएसपी पहुंचे अपने कोचिंग संस्थान, किया पुराने दिनों को याद

देवघर: आज देवघर स्थित VGPT Classes में डाल्टनगंज के प्रशिक्षु डीएसपी चिरंजीव कुमार मंडल जो अभी श्रावणी मेला में ड्युटी निभा रहे हैं, ने अपनी याद ताजा करने और अपना अनुभव साझा करने के लिए VGPT Classes पहुंच अपना अनुभव साझा किया। जानकारी हो कि चिरंजीव कुमार VGPT Classes में 2012-2014 तक छात्र रहे है।

   उन्होंने बताया कि हम VGPT Classes से ही पढ़कर 2014 में झारखंड बोर्ड में 12th में देवघर टॉपर थे और उसी साल हमारा nit जमशेदपुर में इंजीनियरिंग के लिए एडमिशन हो गया था और बाद में साल 2021-2022 में jpsc में प्रथम एटेम्पट में 30 रैंक आया था।
उन्होंने VGPT Classes के सैकड़ों छात्रों के साथ अपना अनुभव साझा करते हुऐ बताया कि आपको हर दिन कम से कम छः घंटे सेल्फ स्टडी करना ही चाहिए और हर दिन शाम में या सुबह में पढा़ई का एक रूटीन बनाईऐ और उसको उस दिन अमल करने का प्रयास कीजिऐ।
उन्होंने कहा ऑफलाइन क्लास में जितना अच्छे से छात्र शिक्षक से जुड़ पाते है उतना ऑनलाइन में संभव ही नहीं है इसीलिए छात्रों को ऑफलाइन क्लास पर अधिक ध्यान देना चाहिए। 11th और 12th संक्रमण काल है इस समय छात्रों को मोबाइल पर अपना समय कम से कम बिताना चाहिए जितना हो सके अच्छे तरीके से हर विषय का नोट्स बनाना चाहिये और उसे कई बार रिवीज़न करना चाहिए।
   उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुऐ बताया कि पढ़ाई में मेहनत और ईमानदारी का कोई विकल्प नहीं है और अगर ये दोनों है तो शत प्रतिशत सफलता पाईयेगा।
उन्होंने कहा विकास सर, पाठक सर हमलोगों को अपना मानकर पढ़ाते थे और बहुत मेहनत करवाते थे इस कारण आज हम ये मुकाम हासिल कर पाए है।
    VGPT के निदेशक विकास विश्वास ने उन्हें युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद का फोटो फ्रेम स्नेहपूर्ण भेंट के रूप में दिया और उन्होंने छात्र -छात्राओं को कहा आप सब में भी बहुत प्रतिभा है। आप भी लगन और मेहनत से SP, DSP या उच्च अधिकारी बन सकते है।
   मौके पर शिक्षक विक्रम सर, सुरज सर, राजेश सर, विकाश सर, आनंद जी इत्यादि उपस्थित थे।

संवाददाता: अजय संतोषी