देवघर (शहर परिक्रमा)

विश्व कल्यानार्थ व श्रावणी मेला के सफल संचालन हेतु रुद्राभिषेक पुजा का आयोजन

देवघर: आज बुधवार श्रावण मास, शुक्ल पक्ष, प्रदोष पूजा बाबा मंदिर अवस्थित राधा कृष्ण मंदिर में विल्व पत्र प्रदोष पूजा समिति द्वारा पंडा धर्मरक्षिणी सभा के महामंत्री निर्मल झा मंटू के द्वारा विश्व कल्यानार्थ व श्रावणी मेला के सफल संचालन के लिए रुद्राभिषेक पुजा कर बाबा बैधनाथ ज्योतिर्लिंग से कामना की गई।

रुद्राभिषेक पुजा को सफल बनाने में आचार्य सुनील बल्लभ झा, भक्तिनाथ फलाहारी, नारायण पलिवार, रवि पांडे, मुकेश धारी, ललन जजवाड़े, माणिक बलियासे, बाबा झा, दानी झा, अभय आनंद झा, ज्ञानेश पांडे, साहिल भगत, उत्तम राजहंस, अमन झा, अनंत झा, अभिनव परासर, मल्लु झा, कालो झा, मनीष खवाड़े, अजय संतोषी, मनोज कौशिक आदि उपस्थित थे।