रौनियार वैश्य महिला समिति ने मनाया ‘सावन मिलन उत्सव’
देवघर: रौनियार वैश्य महिला समिति द्वारा सावन मास के पावन अवसर पर सावन मिलन का आयोजन होटल सिटी स्क्वायर में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष लाजवंती गुप्ता तथा सचिव कंचन मूर्ति ने किया।
कार्यक्रम की व्यवस्था एवं संचालन में कार्यकारिणी सदस्य निक्की गुप्ता एवं बबीता गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

समिति की सभी सदस्याएँ हरी साड़ियाँ, हरे परिधान, हरी चूड़ियाँ और पूर्ण श्रृंगार में सज-धज कर सावन एवं हरियाली तीज की परंपरा को जीवंत करती नज़र आईं।
सभी ने एक-दूसरे को सावन की बधाइयाँ दीं तथा चूड़ी और सिंदूर का आदान-प्रदान कर सुहाग एवं सौभाग्य की मंगलकामनाएँ कीं।
कार्यक्रम में शिव-पार्वती के भजनों से माहौल भक्तिमय था। सविता एवं खुशीका ने राधा कृष्ण का वेश धारण कर “श्याम चूड़ी बेचने आया” गीत पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। उसके पश्चात महिलाओं ने लोकगीतों का सामूहिक गायन किया। साथ ही फिल्मी गीतों पर सामूहिक नृत्य कर सभी ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया।
सावन के उत्साह को देखते हुए सभी ने फैशन के अनुरूप ट्रेंडिंग रील्स भी बनाई और लज़ीज़ व्यंजनों का स्वाद लेते हुए आपस में गले मिलकर एक-दूसरे सावन व हरियाली तीज की बधाई दी।
इस अवसर पर समाज की उपाध्यक्ष इंदु देवी, उपसचिव पायल गुप्ता, कोषाध्यक्ष जयमाला देवी, संगठन मंत्री निशा गुप्ता एवं कार्यकारिणी सदस्याएं सविता गुप्ता, अनीता गुप्ता, अनीता भगत, डॉ के पल्लवी, पूनम साह, ममता, रूपा, जूली कुमारी सहित समाज की अनेको अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

