कोडरमा (शहर परिक्रमा)

डीएवी कोडरमा का खेलों में जलवा: क्लस्टर लेवल स्पोर्ट्स मीट में 91 पदकों के साथ रचा इतिहास

कोडरमा: डीएवी पब्लिक स्कूल, झुमरी तिलैया ने 4 जुलाई से 27 जुलाई तक आयोजित डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल प्रतियोगिता में अपनी शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट उपलब्धियाँ हासिल की। विद्यालय के खिलाड़ियों ने कुल 91 पदक (24 स्वर्ण, 33 रजत और 34 कांस्य) जीतकर न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया।

प्रमुख उपलब्धियाँ इस प्रकार रहीं:
एथलेटिक्स: 24 स्वर्ण, 33 रजत और 34 कांस्य पदक फुटबॉल: बालक वर्ग – अंडर 14 और अंडर 17 में स्वर्ण पदक बालिका वर्ग – अंडर 17 में स्वर्ण पदक कबड्डी: बालक वर्ग – अंडर 17 में स्वर्ण, अंडर 14 में रजत बालिका वर्ग – अंडर 14 और अंडर 17 में रजत रोलर स्केटिंग: 5 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य पदक वॉलीबॉल और हैंडबॉल (अंडर 14 व 17): रजत पदक टेबल टेनिस (अंडर 14 बालक): स्वर्ण पदक योगा (अंडर 14 बालक): स्वर्ण पदक ताइक्वांडो: बालिका वर्ग (अंडर 14) – स्वर्ण पदक बालक वर्ग – रजत पदक क्रिकेट (अंडर 14 व अंडर 17 बालक): बिना विकेट गंवाए जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक।

विद्यालय के इन शानदार परिणामों पर प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने सभी विजेता छात्रों और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि, “यह प्रदर्शन न केवल छात्रों की प्रतिभा और परिश्रम को दर्शाता है, बल्कि विद्यालय की खेल और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण भी है। हमारे खिलाड़ी अनुशासन, समर्पण और टीम भावना के सच्चे प्रतीक हैं।”
प्राचार्य ने खेल शिक्षकों उज्ज्वल घोष और अनिल कुमार के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें भी बधाई दी, साथ ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ और आशीर्वाद प्रदान किया।

One thought on “डीएवी कोडरमा का खेलों में जलवा: क्लस्टर लेवल स्पोर्ट्स मीट में 91 पदकों के साथ रचा इतिहास

  • Athletic

Comments are closed.