राष्ट्रीय महिला आयोग के निःशुल्क परामर्श शिविर का हुआ समापन
देवघर: आज शिवलोक परिसर स्थित राष्ट्रीय महिला आयोग के निःशुल्क परामर्श शिविर का समापन आयोग की सदस्या ममता कुमारी द्वारा किया गया।

मौके पर ममता कुमारी ने बताया कि 25.07.25 से 08.08.25 तक संचालित इस शिविर में लगभग 300 महिलाओं ने अपनी शिकायत दर्ज कराया है जिसके समाधान के लिए प्रक्रिया जारी है।
आगे उन्होंने कहा कि वैसी महिलाएं जो घर, ऑफिस, बाजार इत्यादि कहीं भी प्रताड़ित हो रही हैं, उन्हें शिकायत जरूर दर्ज कराना चाहिए, ताकि उनकी मुश्किलों का हल निकल सके।
आज प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्या ममता कुमारी, मीरा सिंह, प्रीति कुमारी, मनोरमा सिंह, संध्या कुमारी इत्यादि उपस्थित थी।

