ब्लू बेल्स स्कूल में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन
देवघर: ब्लू बेल्स स्कूल में आज शुक्रवार को विशेष राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा प्रथम से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह प्रतियोगिता भारतीय वीर सैनिकों को समर्पित थी, जिसमें बच्चों ने न सिर्फ अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया, बल्कि अपने देशप्रेम को भी अभिव्यक्त किया। बच्चों ने अपनी राखियों को मोतियों, बिंदियों, रेशम के धागों और रंग-बिरंगी सजावटी सामग्री से सजाया। हर राखी में भावनात्मक जुड़ाव और देशभक्ति की भावना झलक रही थी।

विद्यालय की प्राचार्या पूनम झा ने बच्चों के प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों में संवेदनशीलता, राष्ट्रीय चेतना और सामाजिक जागरूकता का संचार करती हैं।”आज राखी बनाओ प्रतियोगिता के माध्यम से हम भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेकर छात्रा छात्राएं अपनी रचनात्मकता और कौशल का प्रदर्शन किया ।इस अवसर पर, प्राचार्या ने छात्रों को राखी बनाने के महत्व और भाई-बहन के रिश्ते के बारे में भी बताया।

विद्यालय के निदेशक प्रेम केसरी अपने संबोधन में इस त्योहार के महत्व को समझाया और छात्रों को इस प्रतियोगिता में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता न केवल छात्रों की रचनात्मकता को बढ़ावा देगी, बल्कि उन्हें पारंपरिक मूल्यों और भाई-बहन के स्नेह के बंधन से भी परिचित कराएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं और एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करने की भावना को भी मजबूत कर सकते निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, साफ-सफाई और मौलिकता के आधार पर विजेताओं का चयन किया। प्रतियोगिता में वर्ग प्रथम तथा द्वितीय में प्रथम स्थान आकाश द्वीप द्वितीय स्थान मानसी कुमारी तथा तृतीय स्थान वेदिका कुमारी ने प्राप्त किया। वर्ग तृतीय से पंचम तक प्रथम स्थान शिवम कुमार सिंह द्वितीय स्थान नायशा दीक्षित तृतीय स्थान प्राची केसरी ने प्राप्त की । वर्ग छठी से दशम तक प्रथम स्थान पार्थ कांत,द्वितीय स्थान प्रियांशु कुमार ,तृतीय स्थान अद्विक कुमार ने प्राप्त की।आयोजन को सफल बनाने में गणित शिक्षक धीरज कुमार झा, अंग्रेजी शिक्षक विकाश कुमार और कला शिक्षिका ज्योत्सना कुमारी का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय ने एक अनूठा संदेश दिया कि रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन का पर्व नहीं, बल्कि यह देशसेवा और बलिदान के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का भी अवसर है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका बबलू कुमार, रामा रमन, समीर कुमार, रितेश झा, विजय कुमार, सोमदत्त गुहा, रश्मि सिंहा, अंजलि सिंह, स्मृति ठाकुर, इंदु प्रभा का योगदान रहा।

