देवघर (शहर परिक्रमा)

शकुन्तला देवी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने थाना प्रभारी को बाँधी राखी

देवघर: आज अनिल कुमार शकुन्तला देवी आवासीय विद्यालय, मोहनपुर की छात्राओं ने मोहनपुर थाना प्रभारी सहित जवानों और कर्मचारियों को राखी बांधी।

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के साथ स्कूल के निदेशक पालन कुमार झा और शिक्षक प्रेम शंकर बमबम उपस्थित थे।

थाना प्रभारी प्रियरंजन कुमार अपने व्यस्ततम कार्यक्रम से समय निकाल कर अपने सहयोगियों के साथ उत्साह से भाग लिया। स्कूली बच्चों ने थाना प्रभारी  और उनके सहयोगियों के लिए शुभकामनाएँ दी और कहा आप अराजक तत्वों से समाज की रक्षा करते हैं, हमारा रक्षा सूत्र आपकी रक्षा करे।