आर. एस. वर्ल्ड द्वारा निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर का आयोजन
देवघर: कांवरिया श्रद्धालुओं के लिए आर. एस. वर्ल्ड द्वारा निःशुल्क सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान श्रद्धालुओं हेतु शुद्ध पेयजल, शरबत और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था खिजुरिया में की गई।

मौके पर बताया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी डॉ कुमार मोहन के द्वारा विशेष सहयोग किया गया एवं अनुभवी डॉक्टरों द्वारा चिकित्सा की व्यवस्था की गई। जानकारी हो कि श्रावणी मेला के दौरान सैकड़ों की संख्या में सेवा शिविर विभिन्न संगठनों के द्वारा लगाया जाता है, और निस्वार्थ भाव से श्रद्धालुओं की सेवा करते हैं। इसी क्रम में आर. एस. वर्ल्ड के सदस्य भी विगत कई वर्षों से कांवरियों की निरंतर सेवा करते आ रहे हैं। और हर वर्ष बढ़-चढ़कर व्यवस्था भी उपलब्ध कराते हैं।
आर. एस. वर्ल्ड के संस्थापक रामानुज कुमार साह का कहना है कि हमारा बहुत बड़ा सौभाग्य है, की बाबा की नगरी में हम बसे हैं। और देश-विदेश से कांवरिया सुल्तानगंज से जल उठाकर पैदल यात्रा करके बाबा बैद्यनाथ को जलाभिषेक करते हैं। तो हमें भी दूर दराज से आए भक्तों की सेवा करके बाबा के चरणों में हाजिरी जरूर लगानी चाहिए। भले ही हम उस लायक ना हो की बहुत कुछ कर पाए लेकिन भक्तों के चरण दबाकर भी हम बाबा का आशीर्वाद पा सकते हैं।
शिविर को सफल बनाने में मुख्य रूप से डॉ कुमार मोहन, रामानुज कुमार साह, गौतम कुमार साह, नितेश झा, दीपशिखा गुप्ता, दिव्यंका कुमारी, वीरेंद्र राय, श्रेयांश मोहन इत्यादि का सहयोग रहा है।

