देवघर (शहर परिक्रमा)

आशा इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया रक्षाबंधन

देवघर: आज आशा इंटरनेशनल स्कूल में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। छात्राओं ने भाइयों की कलाई पर राखी बाँधी और एक-दूसरे को मिठाई और चॉकलेट खिलाया। बच्चों ने गीत, कविता और नृत्य प्रस्तुत कर भाई-बहन के प्रेम को जीवंत किया।

   मौके पर विद्यालय की निदेशिका कुमारी स्नेहलता ने कहा कि रक्षाबंधन एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक है। यह त्योहार भाई बहन के बंधनों को मजबूत बनाने को का अवसर प्रदान करता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों को राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं और उनकी रक्षा का वचन देते हैं।
   इसके साथ ही अन्य शिक्षकों ने भी बच्चों को रक्षाबंधन के सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी।