कोडरमा (शहर परिक्रमा)

संस्कृत दिवस पर झूमा डीएवी कोडरमा का प्रांगण

कोडरमा: डीएवी पब्लिक स्कूल झुमरी तिलैया में राष्ट्रीय संस्कृत दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का प्रारम्भ गायत्री मंत्र के उच्चारण से किया गया फिर राधा और उसके समूह ने एक सुंदर गीत प्रस्तुत कर सभी मंत्र मुग्ध कर दिया वहीं अनन्या और उसके समूह ने एक आकर्षित नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को लुभाया। अनुष्का गुप्ता ने संस्कृत के महत्त्व और वर्तमान समय में इसके प्रयोग को बताते हुए एक प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का मंच संचालन नंदिनी और रागिनी ने किया।

मौके पर विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि हर साल श्रावण पूर्णिमा को राष्ट्रीय संस्कृत दिवस मनाया जाता है। इस दिन प्राचीन भारत में शिक्षण सत्र की शुरुआत होती थी और वेदों का पाठ शुरू होता था। संस्कृत समस्त भाषाओं की जननी है साथ ही यह हमारी वेद और शास्त्र की भी भाषा है। सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण साहित्य के धनी होने से इसकी महत्ता भी निर्विवाद है।

संस्कृत दिवस का मुख्य उद्देश्य संस्कृत के छात्रों, कवियों और लेखकों को एक मंच प्रदान करना और हमारी प्राचीन सभ्यता और संस्कृति को जीवित रखना है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सीसीए इंचार्ज पी वी खड़ंगा, सूर्यकांत मिश्रा और गिरिजा शंकर पात्रो ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।