देवघर (शहर परिक्रमा)

राष्ट्रीय जनता दल के मासव्यापी सेवा शिविर का हुआ समापन

देवघर: आज राष्ट्रीय जनता दल जिला देवघर द्वारा संचालित मासव्यापी सेवा शिविर 24×7 का समापन किया गया। कल रक्षाबंधन रहने के करण एक दिन पूर्व ही इसका समापन किया गया। इस समापन समारोह में स्थानीय विधायक सुरेश पासवान शामिल हुए।

   एक विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि एक महीने पूर्व से संचालित निःशुल्क सेवा शिविर में कुल 2443 काँवरिया बम को  निशुल्क प्राथमिक उपचार किया गया और 252 भूले भटके कांवरिया बन्धुओ को गूगल के माध्यम से फोन से संपर्क करके उनके घर तक पहुंचाया गया।
इस  अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष डॉ फणी भूषण यादव, भूतनाथ यादव, नित्यानंद केशरी,  प्रामोद यादव, जमीर भाई, पप्पू खान, मनोरंजन यादव, सुरेश यादव, नुनु झा, राजेंद्र प्रसाद, रामलखन यादव, जयंत पटेल, राविकांत दास, मुरली देवी, नेहा सिंह, संजय वर्मा, गोवर्धन रमाणी, प्रकाश यादव, अर्जुन यादव, शिव राम रमाणी, जमुना दास, श्रीकांत यादव, कन्हैया यादव, कांग्रेस यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।