देवघर (शहर परिक्रमा)

बरनवाल समाज के मासव्यापी सेवा शिविर का हुआ समापन

देवघर: कांवरिया पथ स्थित भूतबंगला, खिजुरिया में बरनवाल समाज की ओर से लगाए गए मासव्यापी सेवा शिविर का आज शुक्रवार शाम को समापन हो गया।शिविर संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पंकज बरनवाल ने बताया कि एक माह तक कांवरियों की निस्वार्थ भाव से समाज के लोगों ने सेवा की।

  इस दौरान शिविर में आए कांवरियों को निःशुल्क पेयजल, निम्बू शरबत, चाय, फलाहार सहित आवासन की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई थी।
  उन्होंने बताया कि देवघर का बरनवाल समाज सामाजिक क्षेत्र में काफी सक्रिय है और शिविर में उनका काफी सहयोग मिला।
   शिविर समापन के दौरान अविनाश बरनवाल, रबीन बरनवाल, सुधांशु बरनवाल, राजेश बरनवाल, विश्वनाथ बरनवाल, श्याम बरनवाल, विनय बरनवाल, परमानंद बरनवाल, सौरव कश्यप, लल्लू बरनवाल, आशीष बरनवाल, मंटू बरनवाल, प्रहलाद बरनवाल, सागर कुमार, रोहित बरनवाल, अजय कुमार सहित सैकड़ों बरनवाल समाज के लोग उपस्थित थे।