जसीडीह पब्लिक स्कूल में राखी निर्माण कार्यशाला का आयोजन
देवघर: आज जसीडीह पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन के पूर्व दिवस पर राखी निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें सभी छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यशाला में विभिन्न तरह के प्राकृतिक सामग्रियों के की मदद से बच्चों ने एक से एक कलाकारी दिखाई जिसमें बहुत सारी सुंदर-सुंदर राखियां बनाई गई। बच्चों की इन कलाकृतियों को देखकर उपस्थित सभी ने उनका प्रशंसा किया।
अंत में विद्यालय परिवार की तरफ से रक्षाबंधन में भाग लेने वाले छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन की तरफ से बहुत सारी शुभकामनाएं दी गई।

