देवघर (शहर परिक्रमा)

श्रावणी मेला के 29वें दिन जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या

देवघर: राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के 29वें दिन श्रद्धालुओं कतार बीएड कॉलेज तक पहुँची, जिसके पश्चात अहले सुबह 04:46 बजे से जलार्पण शुरू हुआ। आज जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 90,348 है। जिसमें बाह्य अर्घा के माध्यम से 1,152 आंतरिक अर्घा से 88,125 एवं शीघ्र दर्शनम कूपन से 1071 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया।