देवघर (शहर परिक्रमा)

मंडल कारा में निर्मित नागपुष्प बाबा बैधनाथ एवं बासुकीनाथ मंदिर के लिए प्रस्थान

देवघर: आज श्रावण पूर्णिमा को देवघर मंडल कारा में निर्मित बाबा बैधनाथ एवं बाबा बासुकीनाथ श्रृंगार पुष्प नागमुकुट लेकर देवघर न्यायालय के जज मुकलेश चन्द्र नारायण एवं मंडल कारा, देवघर के जेलर प्रमोद कुमार देवघर जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए गाड़ी व पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बलों के साथ पुरे ताम झाम के साथ बाबा बैधनाथ एवं बाबा बासुकीनाथ मंदिर के लिए रवाना किया गया।

   अधिकारिद्वय ने कहा कि जानकारी के अनुसार यह परम्परा 1911 से चली आ रही है।

मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट, पदाधिकारी एवं सेवा निवृत्ति आई ए एस उमेश प्रसाद सिंह, डॉ एस सी नायक, पवन रुंडा सहित सभी जेल कर्मी कक्षपाल उपस्थित थे।

संवाददाता: अजय संतोषी