देवघर (शहर परिक्रमा)

ब्रह्माकुमारी द्वारा केंद्रीय कारा में मनाया गया रक्षा बंधन का त्योहार

देवघर: ब्रह्मा कुमारी के स्थानीय सेवा केंद्र की ओर से आज केन्द्रीय कारा के सभी कैदियों को पवित्र रक्षा सूत्र बांधकर राखी का पावन त्योहार मनाया गया। आज के कार्यक्रम की शुरुआत ब्रह्माकुमारी रीता दीदी ने केन्द्रीय कारा के जेलर प्रमोद कुमार को रक्षा सूत्र बांध कर की। इसके पश्चात ब्रह्मा कुमारी बहनो ने जेल के अंदर जाकर कैदियों के साथ त्योहार मनाया। ब्रह्माकुमारी बहनों ने पहले कैदियों को आत्म स्मृति का तिलक लगाया फिर राखी बाँधकर मिठाई खिलाई एवं परमात्मा का संदेश दिया।

स्थानीय सेवा केंद्र संचालिका रीता दीदी ने बताया कि हमारे साथ आज जो भी हो रहा हैं उसके लिये हमारे स्वयं के ही बुरे पूर्व कर्म जिम्मेवार है। कर्मों की गति अति गुह्य होती है एवं इसके परिणाम से कोई भी नहीं बच सकता। हम आज जो सद्कर्म करेंगे हमें भविष्य में उसके अनुसार फल प्राप्त होगा। कर्मभोग के पश्चात हम पिछले कर्मों के ऋण से मुक्त हो जाते हैं। अत हमें पूर्व कर्मों का पश्चात्ताप न कर उत्तम भविष्य के लिए आज सद्कर्मों का प्रयास करना चाहिए।
इस कार्यक्रम में सेवा केन्द्र संचालिका रीता दीदी के अलावा शिल्पी बहन, मधु बहन, मेघा बहन, पिंकी बहन, नीलू माता, सुनिल भाई, आशीष भाई, श्रवण भाई, मनीष भाई, सूरज भाई सहित अन्य उपस्थित थे।