झौसागढ़ी में अनोखा समाज द्वारा दो दिवसीय झूलन उत्सव का भव्य आयोजन
देवघर: राम मंदिर रोड, झौसागढ़ी में अनोखा समाज द्वारा दो दिवसीय झूलन उत्सव का भव्य आयोजन हो रहा है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता तन मन धन से लगे हुए हैं। इस बार अनोखा समाज अपने अनोखे रंग मंच पर भगवान श्री कृष्णा की अद्भुत लीलाओं में से एक लीला रासलीला का दर्शन करा रही है। इसकी परिकल्पना भानु श्री और उनकी पूरी टीम के द्वारा की गई है।

इस आयोजन को सफल बनाने में पूरे नगरवासी, जिला प्रशासन देवघर, नगर निगम के नगर आयुक्त एवं पदाधिकारी, प्रकाश मिश्रा, मनीष भारद्वाज, वार्ड नंबर 29 के वार्ड निरीक्षक पवन मिश्रा उर्फ सुखो दा की भूमिका सराहनीय है।

इसके सफल आयोजन हेतु पार्षद पति अरुण केशरी, मुरारी चरण मिश्रा, प्रकाश मिश्रा, नीरज कुमार राव, विकास राव, सचिन राव, सरवन गुप्ता, बिट्टू गुप्ता, अमन वर्मा, आयुष, छोटू, शैलेश मिश्रा सहित अनोखा समाज के सभी कार्यकर्ता लगे हुए हैं।
जानकारी हो कि अनोखा समाज आयोजन समिति के द्वारा बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार की व्यवस्था की गई है। जिसमें पूरे मोहल्ले को आधुनिक विद्युत सज्जा से सजाना, मुख्य आकर्षण सद्भावना एवं कृष्ण के द्वारा नरकासुर वध इत्यादि है। वहीं सदस्यों द्वारा पहलगाम आतंकवादी हमला और अहमदाबाद के प्लेन क्रैश में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी जा रही है।

