देवघर (शहर परिक्रमा)

स्वर्ण व्यवसाई संघ के कांवरिया सेवा शिविर का हुआ समापन

देवघर: आज दिनांक 10.08.25 को स्वर्ण व्यवसाई संघ द्वारा चलाये जा रहे मासव्यापी कांवरिया सेवा शिविर का समापन एक कार्यक्रम आयोजित कर किया गया।

  मौके पर स्वर्ण व्यवसाई संघ के देवघर जिलाध्यक्ष दिलीप वर्मा ने बताया कि समाज द्वारा संचालित इस सेवा शिविर में कांवरिया श्रद्धालुओं के बीच पुरे मास शुद्ध पेयजल, निम्बू शरबत, फलाहार इत्यादि का वितरण किया गया। इसके साथ ही उन्होंने शिविर में उपस्थित स्वर्ण व्यवसाई संघ के सभी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया।
     वहीं सहदेव पोद्दार ने कहा कि कांवरिया श्रद्धालुओं की सेवा किसी शिव भक्ति से कम नहीं है। हमने कांवरिया श्रद्धालुओं की सेवा कर महसूस किया जैसे भगवान शिव की ही सेवा कर रहे हैं। इसलिए अगले सावन माह में संघ की ओर से और भी विशेषताओं के साथ बड़ा शिविर का आयोजन किया जायेगा।
    मौके पर सुरेश वर्मा, सोनू वर्मा इत्यादि सहित कई अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।