रोटरी क्लब ऑफ देवघर द्वारा आयोजित “पौधा वितरण सेवा शिविर” का हुआ समापन
देवघर: आज दिनांक 10.08.25 को रोटरी क्लब ऑफ देवघर द्वारा आयोजित “पौधा वितरण सेवा शिविर” का समापन किया गया।
मौके पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष पीयूष जायसवाल ने बताया कि इस शिविर के अंतर्गत बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को बाबा के पवित्र जल (निर्जल) से सिंचित 251000 पौधों के निःशुल्क वितरण लक्ष्य रखा गया था। हालांकि हम इस लक्ष्य से पीछे रह गए। लेकिन फिर भी हमने 1 लाख से ज्यादा पौधों का वितरण किया।

उन्होंने आगे कहा कि श्रावणी मेला का यह शिविर समाप्त हो रहा है लेकिन हम अपने लक्ष्य प्राप्ति हेतु इस अभियान को जारी रखेंगे क्यूंकि प्रकृति के लिए यह महत्वपूर्ण है।
ज्ञात हो कि श्रावण मेला 2025 के अवसर पर दिनांक 12.07.25 को Viroy Foundation के मुख्य सहयोग से रोटरी क्लब ऑफ देवघर द्वारा आयोजित “पौधा वितरण सेवा शिविर” का शुभारंभ शिवलोक परिसर में किया गया था। जिसमें बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को बाबा के पवित्र जल (निर्जल) से सिंचित 251000 पौधों के निःशुल्क वितरण लक्ष्य रखा गया था।

