देवघर (शहर परिक्रमा)

देवघर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ने देवघर कॉलेज के प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस छात्र संगठन देवघर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष रवि वर्मा के नेतृत्व में सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष डॉ. जैनेन्द्र यादव को एनएसयूआई प्रतिनिधिमंडल ने देवघर कॉलेज,देवघर के प्राचार्य डॉ. अखिलेश कुमार के द्वारा ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से देवघर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने कहा कि सत्र- 2025-29 के यूजी सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिए पुनः विश्वविद्यालय पोर्टल जिन विभाग में खाली सीट बचे है उनके लिए खोला जाए ताकि जो छात्र/छात्राएं नामांकन से वंचित रह गए है या किन्हीं कारणवश वह पोर्टल पर समय पर अप्लाई नहीं कर पाए थे और उनका नामांकन नहीं हुआ वैसे छात्र/छात्रा पोर्टल खुलने पर अप्लाई कर नामांकन करवा पाएंगे तथा उनकी पढ़ाई लगातार जारी रहेगी।इसलिए एनएसयूआई यह मांग करती है कि जल्द से जल्द चांसलर पोर्टल सत्र- 2025-29 के यूजी सेमेस्टर- 1 में नामांकन के लिए पुनः खोला जाए ताकि छात्र को आगे की पढ़ाई जारी रखने में कठिनाई की सामना ना करना पड़े।

मौके पर मुख्य रूप से देवघर जिला उपाध्यक्ष सैफ दानिश, नगर अध्यक्ष आदर्श केशरी, जिला सचिव आमिर अंसारी, अमित केशरी, शौकत अंसारी, समीर केशरी, अभिषेक बरनवाल, अंकित कुमार, मयंक कुमार आदि दर्जनों सदस्य मौजूद थे।