नेताजी सुभाष जागृति मंच ने श्रावणी मेला में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों का किया सम्मान
देवघर: नेताजी सुभाष जागृति मंच के द्वारा एक और नई पहल करते हुए श्रावणी मेला में कांवरियों की सेवा करने वाले झारखंड सरकार के अनेकों पुलिस कर्मियों का सेवा सम्मान किया गया।

इस दौरान सभी पुलिस कर्मियों को अल्पाहार व पानी का बोतल दिया गया। यह कार्यक्रम नेताजी सुभाष जागृति मंच के प्रधान कार्यालय झौसागढ़ी, बाजार समिति से होते हुए गौशाला, बजरंगी चौक, बैद्यनाथ धाम रेलवे स्टेशन, बिग बाजार, महिला थाना, टावर चौक, पटेल चौक से जलसार पार्क होते हुए हदहदिया पुल, दुर्गा मंदिर के पास वितरण कार्यक्रम की समाप्ति की गई।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से
राजीव सिंह, डॉ राजीव रंजन, गौरव बागची, कृष्ण कुमार ठाकुर, गौतम कर्मकार, उत्तम राय, कृष्ण कुमार गुप्ता, शंकर दास, दीपू झा, संजय जयसवाल, राकेश जयसवाल, अभिजीत दे, आशीष गुप्ता, केंद्रीय अध्यक्ष उदय चक्रवर्ती, जिला अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद शाह आदि शामिल थे।

