देवघर (शहर परिक्रमा)

उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेलवरना में श्रद्धांजलि सभा आयोजित


सारठ(देवघर): विभागीय निर्देश के आलोक में सारठ प्रखंड अंतर्गत सभी विद्यालयों में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी गई।
उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेलवरना में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बच्चों एवं शिक्षकों ने गुरु जी के तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

प्रभारी प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार राय ने कहा कि व्यक्ति की पहचान उनके कर्मों से होती है। झारखंड के जनक शिबू सोरेन ने युवावस्था से ही शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद किया। खासकर आदिवासी समाज को शोषण से मुक्ति दिलाने के लिए सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। वे अन्याय से लड़ने के लिए हर मंच से शिक्षा ग्रहण पर जोर देते रहे। वंचित और शोषित वर्ग की आवाज थे शायद इसी लिए गरीब लोग गुरूजी पर आंख मूंद कर भरोसा करते थे। इन्होंने ने झारखंड राज्य अलग करने को लेकर लंबी लड़ाई लड़ी और झारखंड को अलग पहचान दिलाने में सफल हुए। हम सभी को इनके संघर्ष सदैव बेहतर कार्य के लिए, अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करने, समाज में फैली कुरितियों को दूर करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
बच्चों एवं शिक्षकों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
मौके पर सहायक अध्यापक विश्वनाथ पंडित, ललन प्रसाद साह, राजेश्वर प्रसाद सिंह,अनिता सहाय, अनुराग सिन्हा समेत बच्चे भी उपस्थित थे।