भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाया गया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस
देवघर: आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में जिला अध्यक्ष सचिन रवानी की अध्यक्षता में मनाया गया। इस कार्यक्रम में प्रभारी के रूप में मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम मुख्य रूप से उपस्थित थे।

मौके पर मुख्य वक्ता विकास प्रीतम ने कहा देश के विभाजन उसकी त्रासदी के शिकार लोगों के दर्द को याद कर संवेदना व्यक्त करने का दिन है। देश के विभाजन में लगभग 10 लाख लोग मारे गए और लगभग डेढ़ करोड़ लोगों को अपने ही देश में शरणार्थी के रूप में दर-दर भटकना पड़ा। जनता इन्हें माफ नहीं करेगी। युवा पीढ़ी को याद दिलाने के लिए युवा पीढ़ी को विभाजन विभीषिका के बारे में बतलाने के लिए आज हम यह कार्यक्रम कर रहे हैं इस दिन कांग्रेस ने देश के टुकड़े में बाटकर मां भारती के सम्मान को चोट पहुंचाया। विभाजन के कारण हिंसा शोषण और अत्याचार हुए। इस विभाजन में हजारों हजार हिंदुओं की जान गई। यही वह कालादीन है हमारे देश का टुकड़े करके जिन्ना और कांग्रेस ने अपने-अपने स्वार्थ के कारण देश के टुकड़े किए जिन्ना ने अपने स्वार्थ में भारत के टुकड़े कर पाकिस्तान बनाया।
कार्यक्रम के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मौन जुलूस निकाला।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सचिन रवानी, प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रियम, रीता चौरसिया, दिवाकर गुप्ता, विशाखा सिंह, अधीर चन्द भैया, गौरी शंकर शर्मा, रवि तिवारी, राजीव सिंह, सचिन सुल्तानिया, चंद्रशेखर खवाडे, विजया सिंह, विनय चंद्रवंशी, धनंजय तिवारी, बलराम पोद्दार, दिलीप सिंह, धनंजय खवाड़े, अशोक यादव, विष्णु रावत, मुकेश पाठक, आशीष दुबे, सतोष मुर्मू, नीतू देवी, सीएन दूबे, अलका सोनी, संध्या कुमारी, सोना धारी झा, बम बम दुबे, विनीता पासवान, प्रहलाद यादव, अंश देव सिंह, राजपूत अमित ठाकुर, रमेश राय, अजीत सिंह, जय मिश्रा, समीर कर्महे, संजय गुप्ता, दशरथ दास सहित भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

