देवघर (शहर परिक्रमा)

“वोट चोर गद्दी छोड़” नारों के साथ कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

देवघर: कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी आंदोलन तहत् देवघर जिला कांग्रेस कमिटी ने जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश के नेतृत्व में टावर चौक पर विशाल कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने हाथों में मोमबत्तियां एवं तख्ती लेकर इलेक्शन कमीशन तथा केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोकतंत्र की रक्षा और जनता के विश्वास की बहाली की मांग किया। कैंडल मार्च टावर चौक से शुरू कर राय कम्पनी मोड़ होते हुए गांधी प्रतिमा समक्ष समाप्त किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय ने चुनाव आयोग एवं भाजपा की केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी जी चुनाव आयोग को आगे कर अपने हित एक साझेदारी की तरह काम कर देश के मतदाताओं का वोट चुराने का काम कर रही है, जिसका पुख्ता सबूत लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने देश के सामने प्रस्तुत किया। इस चोरी कर सुप्रीम कोर्ट का भी निर्णय आप देख रहे हैं। कैसे मृत किए गए वोटर न्यायालय समक्ष हाजिर हुए और राहुल गांधी के साथ मृत वोटर चाय पी रहे हैं। यह लोकतंत्र की हत्या और नहीं तो क्या है? केंद्र से लेकर जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है और जहां भाजपा के उम्मीदवार जीते हैं,वहां इनका गड़बड़झाला उजागर हो रही है। लोकतंत्र के हत्यारे एक दिन कानून के शिकंजे में होंगें, इसके लिए सड़क से सदन तक आंदोलन जारी रहेगा।

कैंडल मार्च के दौरान जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश ने बताया कि देश में व्यापक रुप से वोट की चोरी हुई है और आगे भी एस आई आर के माध्यम से किया जा रहा है। बिहार में चुनाव पूर्व करीब छियासठ लाख वोटर की छंटनी किया गया।जब नेता राहुल गांधी ने इसका पर्दाफाश किया तो चुनाव आयोग ने पोर्टल से वोटर लिस्ट हटा लिया। हमारा दावा है कि नरेंद्र मोदी जी की सरकार वोट चोरी से बनी है, खुद प्रधानमंत्री वोट की चोरी से बन बैठे हैं। यह सिद्ध हो जायेगा सिर्फ बनारस लोक सभा सीट का इलेक्ट्रॉनिक वोटर लिस्ट चुनाव आयोग उपलब्ध कराऐं। वोट चोरी का कुकृत्य लोकतांत्रिक पद्धति को कलंकित करने का काम भाजपा और चुनाव आयोग द्वारा किया जा रहा है। हम संविधान की रक्षा करेंगें मतदाताओं के हक को छीनने उसका चोरी होने नहीं देंगें। इसके लिए नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में हमारा अनवरत आंदोलन जारी रहेगा। आज कैंडल मार्च निकाला गया, आगे रैलियां और प्रदर्शन जारी रहेगा।
इस दौरान जिला महासचिव -सह-प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल, जिला पदाधिकारी रवि गुप्ता, विवेक मिश्रा, सौरभ दास, मकसूद आलम, इम्तियाज शेख, महिला कांग्रेस के मीना तुरी, नाहिदा सुल्तान, राधा पाल, अश्विनी कुमार, सिराज आलम, प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ गुलाब यादव, एनएसयूआइ जिलाध्यक्ष रवि वर्मा, शेफ दानिश, युवा कांग्रेस के राजा साहिल, प्रितम भारद्वाज, दिवाकर राज अरबाज, संजीव यादव, गोपाल कुमार, अनुज कुमार, अटल मिश्रा, ललन यादव, अभिषेक कुमार, आदर्श केशरी, रिशू केशरी, नुनु खान, आफताब आलम, अजय कृष्णा,
सुनिल रजक, वरुण यादव, धीरज कुमार, पवन कुमार, सुशांत राज, प्रिंस गुप्ता, शेखर कुमार, अमन, शंभू यादव, पियूष कुमार, सचिन कुमार, रोहित राज आदि ने
भाग लिया।