स्वतंत्रता दिवस पर सुपर्ब स्कॉलर स्कूल में प्रभात फेरी का आयोजन
देवघर: आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुपर्ब स्कॉलर स्कूल में प्रातः 5:00 बजे एक भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। विद्यालय से प्रारंभ हुई रैली में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने तिरंगा लेकर “भारत माता की जय” व “वंदे मातरम्” के नारे लगाए। देशभक्ति गीत और संदेश-पटिकाओं ने मार्ग में उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

विद्यालय प्राचार्य सौरभ कुमार एवं शिक्षक पंकज कुमार, सूरज कुमार सिंह, सुबोध कुमार राउत, ज्वाला प्रसाद झा, राकेश कुमार विश्वकर्मा, सुमन प्रसाद यादव तथा मुकेश कुमार यादव ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करते हुए विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान का आह्वान किया।

