Deoghar IAS Academy में Quiz Competition का आयोजन
देवघर: स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर Deoghar IAS Academy में Quiz Competition का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती रौनक प्रिया (JPSC 11 से 13वीं, रैंक 161) ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम का संचालन अजीत सर एवं टीम DIA द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। First Position स्नेहा दास एवं Second Position सुचित्रा भारती ने हासिल की।
इस अवसर पर DIA के सभी विद्यार्थियों ने उत्साह और जोश के साथ भाग लेकर अपने ज्ञान, तर्कशक्ति और प्रतिस्पर्धात्मक कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना को प्रबल करना था, बल्कि उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए और अधिक सशक्त एवं प्रेरित करना भी था।

