श्री राणी शक्ति दादी माता जी मंदिर में मनाया गया चुन्दरी उत्सव
देवघर: श्री राणी शक्ति दादी माता जी सेवा ट्रस्ट झुंझनूं धाम, बम्पास-टाउन में आयोजित 3 दिवसीय भादो महोत्सव के दूसरे दिन आज दिनांक 22.08.2025 को प्रातः 11 बजे चुन्दरी उत्सव मनाया गया। जिसमें महिलाओं द्वारा दादी माता जी को चुन्दड़ी ओढ़ाई गई। वहीं राजस्थानी लोक गीत एवं भजनों पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई ।

लाल चुनरिया ओढ़ के मैया आज पधारी है
ल्याया थारी चुन्दड़ी माँ करियो थे स्वीकार
झिलमिल झिलमिल चुन्दरी मं तारा झलके
इत्यादि भजनों की प्रस्तुति की गई ।

संध्या 7 बजे पूजन एवं ज्योत प्रज्ज्वलन मुख्य यजमान सरोज, संजय, पप्पू सिंहानिया द्वारा किया गया। तत्पश्चात स्थानीय भजन गायिकाओं द्वारा भजनों की प्रस्तुति की गई ।
रात्रि जागरण में श्री श्याम कीर्तन मंडल, देवघर के भजन गायकों ने मधुर भजनों से श्रोताओं का मन मोहा।
कीर्तन पंडित एवं उनकी भजन मण्डली ने भी रात्रि जागरण में भजनों की प्रस्तुति की ।
ज्ञात हो कि कल शनिवार प्रातः 7 बजे से स्तुति, प्रार्थना तथा अमावस्या की धोक लगेगी। अपराह्न 2 बजे सामुहिक मंगल पाठ होगा, जिसमें 300 से अधिक महिलाओं के शामिल होने की संभावना है ।

