दादी परिवार द्वारा आयोजित ‘भाद्र अमावस्या उत्सव’ के पहले दिन रात्रि जागरण का आयोजन
देवघर: दादी परिवार द्वारा 22 और 23 अगस्त को श्री श्री राणी सती मंदिर, गणपत राय जोशी लेन, बड़ा बाजार में आयोजित होने वाले भाद्र अमावस्या उत्सव के पहले दिन आज रात्रि जागरण, भजन कीर्तन एवं अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया। वहीं इस उत्सव के दौरान जागरण, गजरा उत्सव, मेहंदी उत्सव, चुनरी उत्सव इत्यादि भी मनाया जा रहा है।

ज्ञात हो कि कल शनिवार सुबह 5 बजे से पूजन, धोक एवं जात का आयोजन किया जायेगा जिसके पुजारी संजय जोशी हैं।
इस आयोजन को सफल बनाने में पूरन खंडेलवाल, सुनील भोपालपुरिया, संतोष भुवानिया, विष्णु खंडेलवाल, अनिल डालमिया, आनंद झुझुनवाला इत्यादि लगे हुए हैं।

