बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज की वार्षिक जयंती समारोह को लेकर बैठक का आयोजन
देवघर: आज दिनांक 22.08.2025 को के.के.एन. स्टेडियम के सभागार में अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य महासभा एवं मद्धेशिया वैश्य महासभा के संयुक्त तत्वावधान में बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज की वार्षिक जयंती समारोह 2025 को लेकर एक संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में सभी ने एकजुट होकर गणिनाथ गोविंद जी महाराज की वार्षिक जयंती समारोह मनाने की दिशा में एक दूसरे के साथ मिलकर पूजा करने का निर्णय लिया।
इस बैठक में हलुवाई समाज में बिखराव ना हो समाज की अलग पहचान बने। संगठन कैसे विकसित हो, समाज की आवाज़ कैसे बुलंद हो। इस पर विचार विमर्श हुआ।
एक विज्ञप्ति के माध्यम से कहा गया कि देवघर जिला कमिटी की पूजा एक प्रकार से पूजा के नाम पर मातृ संगठन है जिनको देखकर पूरे जिले एवं अन्य समीप निकटवर्ती स्थानों में अन्य जगहों पर गणिनाथ गोविंद जयंती धूमधाम से मनाया जाता है,पर विगत कुछ वर्षों से जिला में ही संगठन बंट कर पूजा कर रहा था पर आज की बैठक में सबों ने पिछली वैमनस्यता भेदभाव को समाप्त कर एक ऐतिहासिक रूप से जयंती समारोह मनाने का निर्णय लिया। जिससे सबों में हर्ष का माहौल बना है। निश्चित रूप से इस बार की पूजा ऐतिहासिक और भव्य होगा। पूरे भारतवर्ष में इस पूजा की चर्चा हो ऐसा सबों ने एकजुट निर्णय लिया।
इस बैठक में अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष कुंदन गुप्ता एवं मद्धेशिया वैश्य महासभा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश साह, झारखंड प्रदेश मीडिया प्रभारी संदीप विवेक, झारखंड प्रदेश संरक्षक शंकर साह, काशीनाथ साह, देवघर जिला अध्यक्ष प्रेम गुप्ता(ABMVS), देवघर जिला अध्यक्ष नरेश शाह (MVMS) सचिव अजीत कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष गणेश प्रसाद साह, उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, कृष्णा कुमार गुप्ता, राधे श्याम साह, आदित्य गुप्ता, सुरेश साह विकास, रामाकांत साह, विक्रम गुप्ता, संजय साह, शैलेश कुमार गुप्ता अजीत कुमार साह उपस्थित थे।

