देवघर (शहर परिक्रमा)

करणी सेना ने किया सम्मान समारोह का आयोजन

देवघर: करनी सेना द्वारा श्रावणी मेला के दौरान सेवा शिविर लगाकर लगातार एक माह तक कांवरिया श्रद्धालुओं की सेवा करने के बाद आज रविवार को शिविर समापन के पश्चात् एक सम्मान समारोह का आयोजन एक निजी होटल के सभागार में किया गया। इस दौरान मौके पर करनी सेना के सक्रिय सदस्य विजय प्रताप सनातन, संजीत सिंह, अरविन्द कुमार सिंह, मनोज सिंह, प्रेम सिंह, संजीत सिंह सहित करणी सेना के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मौके पर उपस्थित संस्था के सभी वरीय सदस्यों ने सभी सदस्यों के मनोवल को बढ़ाते हुए कहा कि आपकी संस्था जिस प्रकार एक से बढ़कर एक सामाजिक कार्य कर रहें आप आगे भी करते रहें, हम सभी का सहयोग आप लोगों के साथ हैं।

  मौके पर पत्रकारों और सक्रिय सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में करनी सेना के सभी वरीय पदाधिकारीयों ने संगठन के मजबूती और ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान लगातार जय भवानी और हर हर महादेव का नारा गुंजायमान होता रहा।

     सम्मान समारोह में ध्रुव सिंह, संजीत सिंह, उमाकांत सिंह, अरविंद सिंह, मनोज सिंह, गंगा नारायण सिंह, संजीत सिंह, विजय सिंह, अरविन्द सिंह, संजय सिंह, विजय प्रताप सनातन, ललन सिंह, रुपेश सिंह, मुकेश सिंह, रमन सिंह, शिवराज सिंह, राजीव सिंह, मृगेंद्र सिंह, कुमार संजीव, मनोज गुप्ता, संदीप बरनवाल, विकाश बरनवाल, दीपक सिंह सहित सैकड़ों उपस्थित थे। मंच संचालन राकेश राय ने किया।