देवघर (शहर परिक्रमा)

25वें झारखंड स्टेट योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप में देवघर का दबदबा

देवघर: योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया और झारखंड ओलिंपिक संघ से मान्यता प्राप्त 25वे झारखंड स्टेट योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियन जो कि झारखंड की राजधानी रांची के श्री अरविंदो सोसाइटी में आयोजित किया गया था। उसमें देवघर के विक्रम चौधरी ने 25 से 30 वर्ग की आयु में स्वर्ण पदक जीत देवघर का नाम रौशन किया। इसके अलावा 18 से 21 वर्ग की आयु में संजय कुमार ने रजत पदक जबकि 21 से 25 वर्ग की आयु में फूल कुमारी ने कांस्य पदक जीता।

देवघर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े ने कहा कि लगातार खेल प्रतियोगिता आयोजित करने के कारण खेल के हर क्षेत्र में देवघर के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। भविष्य में और पदक देवघर की झोली में आएंगे ऐसी आशा है। सभी खिलाड़ियों के जीत पर देवघर जिला खेल प्राधिकरण के सचिव आशीष झा, देवघर जिला ओलंपिक संघ के सचिव चन्दना झा, उपाध्यक्ष संजय मालवीय, वीरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा, ऋषि राज सिंह, रवि केसरी, रीता चौरसिया, देवघर जिला योगा संघ के अध्यक्ष रितेश केसरी, सचिव विप्लव विश्वास, कोषाध्यक्ष पंकज भालोठिया, कृष्ण कुमार बर्नवाल, मयूरी गुप्ता, मोहित कुमार, सूरज कुमार सहित ओलिंपिक और योग संघ के सभी पदाधिकारी ने खुशी जाहिर किया।