देवघर (शहर परिक्रमा)

जानें 80 वसंत पुरे करने वाले झारखण्ड राज्य दिगंबर जैन धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष ताराचंद जैन को

देवघर: आज झारखण्ड राज्य दिगंबर जैन धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष ताराचंद जैन का 80वां जन्मदिन है। इस मौके पर शहर के कई गणमान्यों ने जैन धर्मशाला पहुंचकर उन्हें शुभकामना दिया। इस कड़ी में पहले पहल पत्रकारों का एक दल जैन धर्मशाला पहुंचकर उन्हें शुभकामना दिया जबकि उस वक़्त उन्हें याद भी नहीं था कि आज उनका 80वां जन्मदिन है।

    पत्रकारों के पहुंचने पर पहले तो उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया और जब उन्हें बताया गया कि आज उनका जन्मदिन है तो उन्होंने ख़ुशी जाहिर करते हुए सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

    ज्ञात हो कि ताराचंद जैन जैन धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष, गौसेवा प्रादेशिक संघ के उपाध्यक्ष सह देवघर जिला ट्रस्टी हैं। साथ ही देवघर जिले में डीएवी स्कूल लाने का श्रेय भी उन्हें ही जाता है और वो इस विद्यालय के LMC मेंबर भी है।
       मौके पर उन्होंने बताया कि आज जैनियों का सबसे बड़ा दसलक्षण पर्व का पहला दिन है। और भगवान ने इसी शुभ दिन पर मुझे धरती पर उतार कर मेरा पुरा जीवन समाजसेवा के लिए समर्पित करा दिया है।
     उन्होंने कहा कि देवघर में मात्र 15 ही जैन परिवार हैं। इसके बावजूद भी मैं समाजसेवा के लिए हमेशा तत्पर रहता हूं जिसमें मारवाड़ी समाज का मुझे बहुत सहयोग मिलता है। इसी सहयोग का नतीजा रहा कि देवघर में मारवाड़ी युवा मंच के शाखा की स्थापना हुई जिसकी आज पुरे देश में 765 शाखाएं हैं, और समाजसेवा में अग्रणी है।
     उन्होंने आगे कहा कि:-
👉मैंने समाज हेतु 1983 में जैन धर्मशाला की नीव रखी, जिसका 28 जनवरी से 01फ़रवरी 1985 तक आयोजित कार्यक्रम के दौरान बिहार के राज्यपाल ने उद्घाटन किया था।
   👉1994 से देवघर से निकलने वाले शिवबारात में महामंत्री रहकर 27 वर्षों तक लगातार भगवान शिव की सेवा की।
   👉वार्ड कमिश्नर रहते हुए लगभग 400 वृद्ध महिला पुरुष का पेंशन करवाया।

👉 जैन धर्मशाला के ऊपर जैन मंदिर का निर्माण कराया।
     इसके साथ ही अन्य जिलों में भी समाज के प्रति मैंने कई कार्य किया है।
    उन्होंने कहा कि मेरी इक्षा है कि देवघर में 50 बेड का मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का निर्माण हो जिसके लिए अभी प्रयासरत हूं।