देवघर (शहर परिक्रमा)

जिला ओलंपिक संघ और खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन

देवघर: आज 29.08.25 राष्ट्रीय खेल दिवस को स्थानीय इनडोर स्टेडियम में देवघर जिला ओलंपिक संघ और जिला खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया। इस कैंप के माध्यम में खिलाड़ियों और शहर वासियों द्वारा मेजर ध्यान चंद को श्रद्धांजलि दिया गया। जिसके पश्चात् रक्तदान शिविर में कुल 38 यूनिट रक्तदान हुआ।

इसमें खास बात यह थी कि करीब 15 लोगों ने पहली बार रक्त दान किया। सभी डोनेटर को देवघर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े, देवघर जिला खेल प्राधिकरण के अध्यक्ष सह जिला उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, डीएसए के सचिव आशीष झा, उपाध्यक्ष संजय मालवीय, आजाद पाठक, कृष्ण कुमार, नवीन शर्मा के द्वारा प्रशस्ति पत्र और पौधा दे कर सम्मानित किया गया।
   इससे पहले देवघर जिला खेल प्राधिकरण के सचिव आशीष झा और देवघर जिला ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा के द्वारा  उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा और जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार को भी पौधा देकर सम्मानित किया गया।
    मौके पर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े ने कहा कि खेल के साथ साथ सामाजिक कार्यों में भी खेल संघ अपना भागीदारी निभा रहा है और रक्त दान अपने आप में ही महान काम है। सभी को हर तीन महीने में रक्त दान करना चाहिए। खिलाड़ियों को इस माध्यम से संदेश दिया की हर खिलाड़ी कम से कम एक घंटा खेल के मैदान में दे अपने को फिट करे। मौके पर जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार ने भी रक्तदान किया। पहली बार रक्त दान देने वाले को विशेष मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया।
    इस मौके पर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के द्वारा कठिन परिस्थिति में स्विमिंग का अभ्यास कर डी ए वी में पदक विजेता खिलाडियों  को सम्मानित भी किया।
   इस दौरान स्विमिंग कोच प्रवीर राय सहित अंकेश, अनुज, निरंजन, शिबू सिंह सहित ताइक्वांडो के कई खिलाड़ी भी मौजूद थे।